अ​भियान: रुद्रप्रयाग जनपद में चलाया जाएगा एमआर उन्मूलन विशेष टीकाकरण अभियान–

by | Jun 27, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

जुलाई से सितंबर तक चलेगा टीकाकरण अभियान, टीकाकरण से छूटे 5 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को लगेगा टीका–

रुद्रप्रयाग, 27 जून 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आयोजित मिजिल्स-रूबेला उन्मूलन अभियान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए आगामी जुलाई माह से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में निर्माण साइट पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित बैठक में राज्य सर्विलांस अधिकारी डाॅ. विकास शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 2026 तक एमआरउन्मूलनन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके क्रम में लक्षित आयु वर्ग का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए आगामी जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। अभियान के दौरान 05 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जिनको एमआर का टीका नहीं लगा हो उन्हेएमआर के टीके लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिह रावत द्वारा शिक्षा, बाल विकास, पंचायतीराज व श्रम विभाग को अभियान की सफलता के लिए मजबूत समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को श्रम विभाग से समन्वय स्थापित कर रेलवे, सड़क, भवन निर्माण साइटों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने शिक्षा व आंगनाबाड़ी विभाग से 05 वर्ष तक के बच्चों में बुखार के साथ दाने निकलने की शिकायत पर संबंधित मामले को रिपोर्ट करने, पंचायती राज विभाग से 05 वर्ष तक के बच्चों में एमआर टीकाकरण अभियान के बारे में प्रचार-प्रसार करने की अपील की।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खुशपाल, डाॅ. गोपाल सजवाण, डाॅ. अतुल उपाध्याय, पंचायत राज विभाग से बीएस नेगी, शिक्षा विभाग से अतुल सेमवाल, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी, डीसीएम आशा हेमलता, डीईओ प्रतिरक्षण यशवंत सिंह, बीपीएम मुदित मैठाणी, अमित मैठाणी, बीसीएम जगजीत, रचना भट्ट, दिगंबर,आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!