सेवानिवृ​त्ति: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी हुए सेवानिवृत्त–

by | Jul 3, 2025 | देहरादून, सम्मान | 0 comments

भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित, बीकेटीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अ​धिकारियों ने किया सम्मान–

गोपेश्वर,03 जुलाई 2025: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) में तीन दशक की सेवा तथा अधिवर्षता अवधि के पश्चात अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सोमवार 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये।

केनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती एवं उनके सहकर्मी सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ विपिन तिवारी की उपस्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें सेवानिवृत्ति अवसर पर फूल माला पहनाकर, स्मृति चिह्न/ अभिनंदन पत्र भेंटकर विदाई दी। मंदिर समिति में उनके सेवाकाल की प्रशंसा भी की गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता के पारिवारिक जनों का भी बीकेटीसी की ओर से स्वागत किया गया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने केदारनाथ यात्रा के मुख्य यात्राकाल मई-जून के दौरान बतौर मुख्य प्रभारी अधिकारी बेहतर कार्य किया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि वह अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी को बहुत समय से जानते है अपने सेवाकाल में उन्होंने अच्छा कार्य किया।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि जब वे बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बने तो अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के कार्य अनुभव से प्रभावित हुए।

विदाई समारोह में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल उनके छोटे अनुज अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में शामिल हुई तथा बीकेटीसी को धन्यवाद दिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी को निर्माण के साथ साथ प्रशासनिक कार्यो का भी लंबा अनुभव रहा वह वर्ष 2023 से 2024 यात्रा काल में बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी रहे

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!