चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ आयोजित–

by | Jul 8, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

920 पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, पीजी कॉलेज गोपेश्वर और जीआईसी सभागार में हुआ प्र​शिक्षण–

गोपेश्वर, 08 जुलाई 2025: उपजिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान 920 पीठासीन अधिकारियों व 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का निराकरण करने की बात कही।

ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान प्रशिक्षकों की ओर से मतदान प्रक्रिया का सैद्धान्तिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को मतपेटियों को खोलने बंद करने और मतदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, प्रशिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार, जेएस रावत आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!