पंचायत चुनाव: पिलंग वार्ड से विक्रम सिंह ने लिया नाम वापस, जिला पंचायत सदस्य के छह दावेदारों ने नाम वापस लिए, पढ़ें सूची–

by | Jul 10, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

132 दावेदार अभी भी मैदान में, शुक्रवार को जारी होगी फाइनल सूची–

गोपेश्वर, 10 जुलाई 2025: जिला पंचायत सीट पिलंग से विक्रम सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापसी के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के छह दावेदारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अभी जिला पंचायत सदस्य के 132 दावेदार मैदान में हैं।

चमोली जिले में 26 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 138 ने नामांकन पत्र भरे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के पहले दिन सैंजी वार्ड से गौरी देवी, सिमली वार्ड से समीर कुमार मिश्रा, बूरा वार्ड से पुष्पा देवी, पिलंग वार्ड से विक्रम सिंह, कोठा वार्ड से गौर सिंह और देवर खडोरा से बदरी सिंह ने अपनी दावेदारी को वापस ले लिया है।

जिला पंचायत की सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। शुक्रवार को सभी वार्डों पर प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। इधर, गांवों में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चहल-पहल बनीं हुई है। जिला पंचायत से लेकर ग्राम प्रधान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मोहल्लों में जाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!