चमोली: जोशीमठ पेयजल योजना अधर में लटकी, वन विभाग ने रोका पेयजल योजना का काम–

by | Jul 11, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

योजना के आखरी चरण पर फंसा योजना निर्माण का पेच, विभागीय लापरवाही पड़ रही स्थानीय लोगों पर भारी, एनओसी न मिलने से बड़ी दिक्कत–

जोशीमठ, 11 जुलाई 2025: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा का सबसे पड़ा यात्रा पड़ाव जोशीमठ आज भी पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। एनटीपीसी और जल निगम की ओर से जोशीमठ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है।

योजना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया, ऐन मौके पर एनओसी का हवाला देते हुए वन विभाग ने काम रोक लिया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने जल निगम से वन क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने के लिए पहले एनओसी लेने की बात कही है। अब विभागीय लापरवाही के चलते इसपर पेच फंस गया है।

सर्व विदित है कि जन आंदोलनों के बाद एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना की ओर से नगर में दीर्घकालीन पेयजल योजना के लिए करीब 16 करोड़ का बजट दिया। पेयजल निगम ने करीब 15 किमी लंबी इस योजना पर कुछ समय पहले काम शुरू किया। लाइन बिछाने के बाद मुख्य टैंक तक हाल ही में पेयजल निगम ने इसका ट्रायल किया जो सफल रहा।

इसके बाद मुख्य टैंक से नगर में सप्लाई होने वाले टैंक तक पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया, यह कार्य इन दिनों चल ही रहा था तभी वन विभाग ने यह कहते हुए कार्य रुकवा दिया कि कार्यदायी संस्था के पास वन भूमि में पेयजल लाइन बिछाने की अनुमति नहीं है। इससे नगर में पेयजल सप्लाई होने में अब और समय लगना तय है।

वन क्षेत्रा​धिकारी गौरव नेगी का कहना है कि कार्यदायी संस्था के पास वन भूमि में पेयजल लाइन बिछाने को लेकर विभाग की एनओसी नहीं थी, जिसके चलते कार्य रोक दिया गया है। विभाग से एनओसी मिलने के बाद कार्य को फिर से शुरू करवा दिया जाएगा।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!