हाट गांव में तोड़ दिया बगड़वाल देवता का मंदिर, मलबे में दबे बेटे की शादी को बनाए जेवर, पढ़ें प्रभावितों की आपबीती–

by | Sep 23, 2021 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

 गोपेश्वर। विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के प्रभावित हाट गांव के परिवारों को अपनी थाती-माटी से बिछुड़ने पर रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अब मलबे में अपनी कीमती चीजों की ढूंढखोज कर रहे हैं। टीएचडीसी ने उनके मकान तो तोड़ दिए हैं, लेकिन उन्हें दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। दरअसल, हाट गांव के 16 परिवारों ने अपने आवासीय मकान नहीं छोड़े थे। उनकी मांग है कि जिस स्थान पर उन्हें पुनर्वास किया जा रहा है, वहां सड़क, पानी, बिजली, मठ-मंदिरों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न सुविधाएं दी जाएं, लेकिन टीएचडीसी ने बिना ग्रामीणों की सुने उनके मकानों पर जेसीबी लगा दी। हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने कहा कि टीएचडीसी ने अधिकारियों को गुमराह किया है। जेसीबी ने गांव में बगड़वाल देवता का मंदिर भी तोड़ दिया है। नर्वदा देवी का इकलौता बेटा फौज में है। उसकी अब शादी थी। शादी के लिए संदूक में जेवर रखे थे, और दो लाख रुपये की नगदी थी। सब मलबे में दफन हो गया है। गांव के 66 साल के गुप्ता प्रसाद अब अकेले पड़ गए हैं। उनकी शादी नहीं है। वे अब अकेले हो गए हैं। इस ध्वस्तीकरण से 10 परिवार बेघर हो गए हैं। जिलाधिकारी चमोली ने भी हमारी कोई मदद नहीं की। जबकि उन्होंने मांगों पर वार्ता करने के बाद ही मकानों को हटाने का आश्वासन दिया था। गांव में ग्रामीण अपने पित्रों को तर्पण दे रहे थे, कोई तर्पण देने की तैैयारी में था, लेकिन अचानक गांव में जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल आया और देखते ही देखते मकानों को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों को संभलने ‌तक का मौका नहीं दिया गया। टीएचडीसी मुआवजे के नाम पर 10 लाख रुपये दे रही है। किसी के चार भाई हैं। यह रकम मकान बनाने के लिए ऊंट के मुंह में जीरा है। सरकार भी हमारा कोई साथ नहीं दे रही है। अब चार अक्टूबर को परियोजना का कार्य ठप करवाने के साथ ही अनिश्चितकालीन हडृताल शुरू की जाएगी। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!