चमोली: ग्रामीण बचत केंद्र में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता, मृतक के नाम से भी ​निकाले गए खाते से पैसे, दो गिरफ्तार–

by | Jul 16, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पोखरी ब्लाॅक के ग्रामीण बचत केंद्र मसौली का है मामला, पुलिस की जांच में डेढ़ करोड़ रुपये का हुआ घोटाला–

गोपेश्वर, 16 जुलाई 2025: पुलिस ने पोखरी के ग्रामीण बचत केंद्र मसौली में हुए करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व सचिव मोहनलाल और सहकारिता के कर्मचारी अमित सिंह नेगी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने लोगों की ओर से जमा की गई छोटी-छोटी बचत के पैसों को फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल दिया। ​स्थिति यहां तक रही कि मृतक व्य​क्तियों के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से धनरा​शि विड्राल की गई। वर्ष 2017 से 2023 के बीच ग्रामीण बचत केंद्र मसौली में भारी वित्तीय अनियमितता और गबन का मामला सामने आया। 13 जनवरी 2025 में सहायक विकास अधिकारी राजन कुमार ने थाना पोखरी में एक लिखित तहरीर दी।

जिसमें सेवानिवृत सचिव मोहन लाल और आंकिक अमित सिंह नेगी पर 7648559 रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया। तहरीर के साथ सतवीर सिंह पंवार और कपिल कुमार (अपर जिला सहकारी अधिकारी) की अध्यक्षता में संपन्न विभागीय जांच रिपोर्ट को भी संलग्न किया गया। इसके आधार पर थाना पोखरी में गबन और वित्तीय अनियमितता का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी की अध्यक्षता में विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच शुरु की गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि मामले में सहकारी समिति के अन्य अधिकारियों, सदस्यों और लेखाकारों की भूमिका की भी विवेचना की जा रही है। पुलिस जांच टीम में पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, हेड कॉस्टेबल हरेंद्र, नरेश पाल और कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती शामिल रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!