चमोली: प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत ने मुख्यमंत्री को बताई सड़क की दुर्दशा, तो सड़क पर पहुंची प्रशासनिक टीम–

by | Aug 3, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के निर्देश–

गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के ग्राम खैनुरी को जोड़ने वाली आपदा प्रभावित मोटर सड़क के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत ने रविवार और सोमवार को मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बातचीत कर खैनुरी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लगभग नौ किलोमीटर लंबी यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है, लेकिन लंबे समय से भूस्खलन और भूधंसाव के कारण इसकी स्थिति बेहद खराब है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से करीब 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली और संबंधित विभागों को सड़क की प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की बहाली में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम को चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के निरीक्षण के लिए भेजा। टीम ने भूस्खलन प्रभावित स्थलों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जमा मलबा तत्काल हटाने, नालियों की सफाई एवं निर्माण कराने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने की संस्तुति की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा कर मार्ग पर सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संवेदनशील सड़कों की लगातार निगरानी की जा रही है और जनसुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत ने मुख्यमंत्री के त्वरित संज्ञान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत होने से ग्रामीणों को अब जान जोखिम में डालकर आवागमन नहीं करना पड़ेगा।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!