दर्दनाक: चिन्यालीसौड़ के अदनी-रौंतल सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक सवार की मौत–

by | Jul 17, 2025 | उत्तरकाशी, दुर्घटना | 0 comments

मृतक व्य​​क्ति के ट्रक में फंसे होने के कारण किया गया रेस्क्यू, ट्रक को जेसीबी की मदद से उठाया–

उत्तरकाशी, 17 जुलाई 2025: चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत्अदनीरौंतल मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:50 मिनट पर एक वाहन रौंतल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो व्य​क्ति घायल हुए हैं। घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया।

मृतक व्यक्ति ट्रक में फंसा हुआ हैं। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं। ट्रक को जेसीबी की मदद से उठाने की को​शिश की जा रही है।

घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस, राजस्व टीम, पीएमजीएसवाई की जेसीबी व एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। हाइड्रा मशीन चिन्यालीसौड़ में है। जिसका ऑपरेटर उत्तरकाशी से भेजा गया है।

घायल का विवरण-

1- सूरज सिंह पुत्र श्री शैलेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार के पश्चात जिसे हायर सेन्टर दून अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया हैं।

2- रामशंकर पुत्र श्री चन्द्रमोहन, उम्र 72 वर्ष, निवासी- ग्राम रोंतल, चिन्यालीसौड़। 108 के माध्यम से जिसे सीएचसी चिन्यालीसौड़ में लाया जा रहा हैं।

मृतक का नाम-

– अजय सिंह पुत्र श्री चन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कुमराडा, चिन्यालीसौड़।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!