चमोली: नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, ​शिकायत पर पुलिस ने किया पति, सास और ससुर के ​खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज–

by | Jul 18, 2025 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

16 जुलाई की है घटना, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, जांच शुरू–

चमोली, 18 जुलाई 2025: नव विवाहिता की संदिग्ध परि​स्थितियों में मौत होने पर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के ​खिलाफ हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला थाना जोशीमठ का है। बताया जा रहा है कि थराली क्षेत्र के सिलोड़ी गांव की खिला देवी पुत्री वीर सिंह की शादी दशोली विकासखंड के पलेठी गांव के धीरज से हुई थी। धीरज नेगी आईटीबीपी औली में तैनात है। ​खिला देवी भी अपने पति के साथ औली में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी भी छह माह पूर्व हुई थी। 16 जुलाई को दोपहर में ​खिला देवी अपने कमरे में संदिग्ध परीस्थिति में फांसी के फंदे से लटकी मिली।

जब मायके पक्ष के लोगों को घटना की सूचना मिली तो वे भी औली पहुंच गए। मृतका के पिता वीर सिंह ने बेटी के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोशीमठ थाने में ​उसके पति धीरज नेगी, पिता गुमान ​सिंह नेगी और माता पुष्पा देवी के ​खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की, जिस पर पुलिस ने तीनों के ​खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!