चमोली: नंदा राजजात यात्रा तैयारियों को लेकर जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने किया यात्रा पड़ावों का भ्रमण–

by | Jul 19, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

अ​धिकारियों को पड़ावों का भौतिक निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश, नोटी मंदिर में की पूजा-अर्चना–

गोपेश्वर, 19 जुलाई 2025: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को नंदा राजजात यात्रा के पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण किया। अ​धिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें यात्रा पड़ावों का भौतिक निरीक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सबसे पहले जिला​धिकारीनौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने नंदा मंदिर में पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया। इसके बाद डीएम ने यहां लोनिवि गेस्ट हाउस में सभी संबं​धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा नंदा देवी राजजात आयोजन के लिए नौटी गांव महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए गांव में व्यवस्थाओं का दुरुस्त होना अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पड़ाव स्थल में सफाई, पेयजल, बिजली, आवागमन, ठहरने की व्यवस्था, शौचालय निर्माण और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा से पहले सभी आवश्यक तैयारियों के प्रस्ताव समय पर उपलब्ध करा दें, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू कराये जा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। इसलिए प्रशासन और ग्रामवासी मिलकर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दें। जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सुविधा, आपातकालीन सेवाएं, और मार्ग की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट निस्तारण को प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी भूमिका का निर्वहन सेवा भाव से करें, ताकि नंदा देवी राजजात यात्रा सफल, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव बन सके।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह, लोनिवि गौचर के सुनील कुमार, एसओकर्णप्रयाग कोतवाली राकेश चन्द्र भट्ट सहित अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। इसके बाद डीएम नंदासैंण पहुंचे। यहां उन्होंने पार्किंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ईड़ाबधाणी गांव पहुंचे। यह यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागों को समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!