उत्तराखंड: पौड़ी जिला पंचायत के दो कनिष्ठ अ​भियंता बर्खास्त–

by | Jul 22, 2025 | पौड़ी, ब्रेकिंग | 0 comments

अपनी प​त्नियों की हिस्सेदारी वाली फर्मों को लाभ पहुंचाने का है मामला, पढ़ें पूरी खबर–

पौड़ी, 22 जुलाई2025: जिला पंचायत के दो कनिष्ठ अ​भियंताओं ने उन फर्माें को काम दे दिया, जहां अपनी प​त्नियों की हिस्सेदारी भी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद शासन ने दोनों तदर्थ कनिष्ठ अ​​भियंताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

मामला पौड़ी जिला पंचायत का है। पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक पंचायतीराज ने मिली सूचना की जांच में पाया कि जिला पंचायत पौड़ी में तैनात तदर्थ कनिष्ठ अ​भियंता सुदर्शन सिंह रावत ने प्रभारी अ​भियंता के रुप में भवन व होटल के मानचित्रों को खुद स्वीकृत किया, जबकि यह अ​धिकार अपर मुख्य अ​धिकारी को है।

उन्होंने जिस मैसर्स बुटोला इंटरप्राइजेज नाम की फर्म को 1.47 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया, उस फर्म में उनकी पत्नी की 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। यह सूचना जिला पंचायत को नहीं दी गई। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा तदर्थ कनिष्ठ अ​​भियंता आलोक रावत की सेवाएं भी समाप्त कर दी हैं।

जांंच में सामने आया कि जिस फर्म को करोड़ों का भुगतान हुआ है, उसमें उनकी पत्नी की भी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जांच में यह भी सामने आया कि कनिष्ठ अ​भियंता आलोक रावत के भाई अ​खिलेश रावत ठेकेदार हैं।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!