चमोली: तस्करों को आबकारी विभाग की कार्रवाई की लगी भनक तो झाड़ियों में फेंक दी अंग्रेेजी शराब की पेटियां, देखें वीडियो–

by | Jul 23, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

आबकारी विभाग को 10 पेटी अंग्रेजी शराब लगी हाथ, आबकारी एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज–

गोपेश्वर, 23 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड में है। मंगलवार को आबकारी विभाग को पीपलकोटी क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की सूचना मिली।

करीब तीन घंटे तक चमोली और कर्णप्रयाग की संयुक्त टीमों ने क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बुधवार को दोपहर में करीब बारह बजे चेकिंग के दौरान पीपलकोटी-किरुली-कम्यार सड़क पर अमरपुर के समीप झाड़ियों में अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की गई।

आबकारी निरीक्षक अराधना रावत ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पीपलकोटी क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर कर्णप्रयाग व चमाेली की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अ​भियान चलाया गया।

लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। बुधवार को दोपहर 12 बजे कम्यारसड़क पर अमरपुर गांव के समीप झाड़ियों में अवैध अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां बरामद की गई। आबकारी टीम में प्रधान आबकारी सिपाही सतेंद्र सिंह, सचिन और आबकारी सिपाही दीपक कुनियाल शामिल रहे। यह शराब कहां से आयी और कहां सप्लाई की जा रही थी, इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!