गुस्सा: सड़क नहीं बनीं तो इन गांवों में गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं बनाई गांव की सरकार–

by | Jul 25, 2025 | चमोली | 0 comments

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, कहा जब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंची तब तक सरकार के किसी भी कार्य में नहीं करेंगे प्रतिभाग–

देवाल/नारायणबगड़: चमोली जनपद में यूं तो प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है, लेकिन सड़क की मांग को लेकर देवाल और नारायणबगड़ के गांवों में गुस्सा देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार तक कर दिया। ग्रामीणों ने एलान किया है कि जब तक उनके गांव सड़क से नहीं जुड़ जाते तब तक सरकार के किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं करेंगे।

बता दें कि 24 जुलाई को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में

देवाल के कुलिंग और नारायणबगड़ के नाकोली गांव के ग्रामीणों ने सड़क सुविधा न मिलने के चलते पंचायत चुनाव में मतदान नहीं किया। नाराज ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी का विरोध जताते हुए कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक वे चुनाव में भाग नहीं लेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। कुलिंग के 150 से अधिक मतदाताओं और नाकोली के दर्जनों परिवारों ने मतदान केंद्रों पर न जाकर अपना विरोध जताया।

नाकोली गांव के लोग मतदाता सूची में नाम न होने से भी परेशान दिखे। कई योग्य मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे, जिससे उनका वोट डालना संभव नहीं हो पाया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं, तो वे भविष्य में भी इसी तरह का विरोध करते रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आज दुनिया चांद पर पहुंच गई है, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़नापड़ रहा है। अब हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेंगे, जब तक सड़क की मांग पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Latest News

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
error: Content is protected !!