चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ​द्वितीय चरण की तैयारी पूरी, 1480 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला–

by | Jul 27, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पांच विकासखंडों में 383 ग्राम प्रधान, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 17 जिला पंचायत की सीटों पर होगा महामुकाबला, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 27 जुलाई 2025: चमोली जनपद में ​द्वितीय चरण का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 28 जुलाई यानि सोमवार को होगा। इस महामुकाबले में एक लाख 80 हजार 232 मतदाता 1480 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके बाद पंचायत चुनाव का परिणाम 31 जुलाई को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा।

चमोली जनपद में नौ विकास खंड हैं। प्रथम चरण में चार विकास खंड में मतदान हो गया है। जिसमें 923 प्रत्याशी मैदान में थे। अब 28 जुलाई सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए 1480 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी कर्णप्रयाग विकासखंड में 353 हैं। जबकि सबसे कम प्रत्याशी नंदानगर विकासखंड में 230 मैदान में हैं।

सोमवार को यह तय हो जाएगा कि कौन पंचायतों का सिरमोर बनेगा और किसके हाथ निराशा लगेगी। सबसे अधिक मारामारी ग्राम प्रधान पद के लिए है। 383 ग्राम प्रधानों के लिए 932 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के लिए मात्र 34 प्रत्याशी मैदान में हैं।

दशोली विकासखंड में 264 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 164, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 86, जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 प्रत्याशी और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

नंदानगर विकासखंड में 230 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें ग्राम प्रधान के लिए 133, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 73, जिला पंचायत सदस्य के लिए 18 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। गैरसैंण विकासखंड में 345 प्रत्याशी हैं, यहां ग्राम प्रधान के लिए 211, क्षेत्र पंचायत के लिए 101, जिला पंचायत के लिए 17 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 16 प्रत्याशी हैं।

पोखरी विकासखंड में 288 प्रत्याशी हैं, जिसमें ग्राम प्रधान के 187, क्षेत्र पंचायत के लिए 81, जिला पंचायत सदस्य के 16 और सदस्य ग्राम पंचायत के चार प्रत्याशी हैं। कर्णप्रयाग विकासखंड में 353 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें ग्राम प्रधान के लिए 237, क्षेत्र पंचायत के लिए 98, जिला पंचायत सदस्य के 12 और सदस्य ग्राम पंचायत के छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!