चमोली: चमोली जनपद में 71 ग्राम प्रधान निर्विरोध हुए निर्वाचित, मतपेटियों में बंद हुआ 2403 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला–

by | Jul 28, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

प्रथम चरण में 923 तो द्वितीय चरण में 1480 प्रत्याशी रहे मैदान में, 31 जुलाई को सार्वजनिक होगा मतदान का फैसला–

गोपेश्वर, 28 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का द्वितीय चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। सुबह 8 बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। जिले के नौ ब्लॉक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के सभी पदों के लिए 2403 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होकर निर्णय मत पेटियों में बंद हो गया है जो 31 जुलाई को सार्वजनिक होगा। इधर, जिले की 615 ग्राम पंचायतों में से 71 में ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए। जबकि 244 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 16 निर्विरोध चुने गए। ऐसे में ग्राम प्रधान के 544 ग्राम प्रधान पद के लिए 1505 उम्मीदवार मैंदान में रहे, जबकि 109 क्षेत्र पंचायत पदों के लिए 709 प्रत्याशी मैदान में हैं।

चमोली जिले में प्रथम चरण का मतदान ज्योतिर्मठ, देवाल, थराली और नारायणबगड़ विकासखंडों में हुआ। यहां सभी पदों के लिए 923 प्रत्याशी मैदान में रहे। यहां एक लाख चार हजार 715 मतदाता पंजीकृत हैं।

जबकि सोमवार को द्वितीय चरण का मतदान दशोली, पोखरी, नंदानगर, गरैसैंण और कर्णप्रयाग विकासखंड में हुआ, जिसमें 1480 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां पर एक लाख 80 हजार 232 मतदाता पंजीकृत हैं। इन सभी मतदाताओं ने ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्यों तक के भाग्य का फैसला कर लिया है। ग्राम पंचायत सदस्यों को छोड़ दिया जाए तो ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के कुल 965 पद हैं। ग्राम पंचायत के 4385 पद हैं, जिसके सापेक्ष 1621 ने नामांकन किया, 1541 निर्विरोध चुने गए और 64 ही चुनाव मैदान में हैं।

Latest News

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...
error: Content is protected !!