हाट के ग्रामीणों की मांगों पर होगी ठोस कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने भी लिया है संज्ञान-दलवीर दानू–

by | Sep 25, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी के खिलाफ हाट गांव के ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने शनिवार को भी टीएचडीसी के गेट पर टीएचडीसी के प्रबंधन और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। शनिवार को ग्रामीणों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार दलवीर दानू ने गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी। प्रभावित परिवारों ने उनके सम्मुख टीएचडीसी कंपनी की ओर से की गई कार्रवाई से अवगत कराया। कहा कि उन्हें बेरहमी से घरों से बाहर खदेड़ा गया। उनके मकानों को जेसीबी से तुड़वाया गया। देवताओं के मंडले भी तहस नहस कर दिए गए। कंपनी और प्रशासन ने साथ मिलकर ग्रामीणों को रुलाया है। अब हम भी चुप नहीं बैठेंगे। उनकी मांगों पर कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की और बिना पूर्व सूचना के उनके घरों को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तोड़ दिया। सामान जबरन बाहर ‌फेंककर मकानों को तोड़ा गया।

जिस पर मुख्यमंत्री के सलाहकर दलवीर दानू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है। ग्रामीणों की सभी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, नरेंद्र पोखरियाल, मुकेश गैरोला, गुप्ता प्रसाद, भगवती हटवाल, युवक मंगलदल अध्यक्ष अमित, चंद्रकला, दिनेश, इंद्र प्रकाश पंत आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!