जांच में सरसों तेल, लाल मिर्च पाउडर और रिफाइंड तेल के सेंपल फेल, इन दुकानों पर होगी कार्रवाई–

by | Sep 25, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। चमोली जनपद में खाद्य पदार्थाें के तीन नमूने जांच में फेल पाए गए। पिछले साल खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गौचर और सिमली बाजार में स्थित दुकानों से खाद्य सामग्री के सेंपल लिए गए, जिनमें से चार सेंपल फेल पाए गए। अपर जिलाधिकारी न्यायालय में संबंधित के खिलाफ वाद दायर कर लिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खां ने बताया कि विगत वर्ष चलाए गए विशेष अभियान में 19 नमूने विश्लेषण हेतु लिए गए थे। इस वर्ष जुलाई माह में इनकी रिपोर्ट मिली है। जांच में सरसों का तेल, लाल मिर्च पाउडर व रिफाइंड तेल के 4 नमूने फेल पाए गए। ये सभी नमूने गौचर और सिमली बाजार स्थित दुकानों से लिए गए थे। इन कारोबारियों को 46(4) के तहत दोबारा विश्लेषण का मौका दिया गया। जिसमें तीन कारोबारियों ने दोबारा जांच कराने से इनकार किया। इन तीनों कोरोबारियों के मामले अपर जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किए गए हैं। जबकि एक कारोबारी द्वारा दोबारा जांच की मांग की गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी  ने कहा कि अब जिले के हर नगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की चेकिंग कर सेंपल भरे जाएंगे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!