आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल–

by | Aug 13, 2025 | आपदा, उत्तरकाशी | 0 comments

कहा धामी सरकार कर रही आपदा प्रभावितों की हर संभवन मदद, नुकसान का जायजा भी लिया–

उत्तरकाशी, 13 अगस्त 2025: सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल बुधवार को आपदा प्रभावित धराली में प्रभावितों के बीच पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और प्रभावितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मीडिया कर्मियों से बातचीत में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि धामी सरकार आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है। अभी सरकार का फोकस मलबे में दबे हुए लोगों को सर्च करने के साथ ही जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनकी हर संभव मदद करना है। चीन सीमा क्षेत्र को देखते हुए गंगोत्री हाईवे को जल्द से जल्द खुलवाना भी हमारी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने सोमेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि गत पांच अगस्त को खीर गंगा में आये सैलाब ने धराली को धराशायी कर दिया। इस आपदा ने धराली के लोगों की 20 वर्षो की जो कड़ी मेहनत थी उस पर पानी फेर दिया। लेकिन इसके बाद भी धराली के लोग हिम्मत नही हारे हैं। यहां के लोग पुन: धराली में ही बसना चाहते हैं।

इसके साथ ही पर्यटन, ट्रेकिंग, उद्यानी, टूरिज्म,गाइड के क्षेत्र में जो यहां के लोगों ने मॉडल तैयार किया था, उस मॉडल पर काम करने की जरूरत है। जिस पर जल्द प्लान तैयार कर सीएम को जानकारी दी जायेगी। वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे केदारनाथ धाम की तर्ज पर पुन: धराली का पुर्नवास करने की मांग की। कर्नल कोठियाल ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार हर संभव मदद ​दिलाएगी।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!