चमोली। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे और उनके सम्मुख अपनी मांगों को रखेंगे। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हाट गांव के परियोजना प्रभावित जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। गांव का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के सम्मुख अपनी मांगों को रखेगा। विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि बार-बार आश्वासन देने के बाद भी टीएचडीसी की ओर से ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। 22 सितंंबर को हाट गांव में टीएचडीसी और चमोली जिला प्रशासन की ओर से की गई एक तरफा कार्रवाई से विधायक महेंद्र भट्ट में भी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी से भी वार्ता हुई है। जल्द ही उनकी मौजूदगी में ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जाएगा और गांव की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस वार्ता की जाएगी।
अब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंंह धामी सुनेंगे हाट गांव के ग्रामीणों की पीड़ा, विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि–
by laxmi Purohit | Sep 26, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...
वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...
केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...
तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...
फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...
एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
