चमोली: इन जंगली सुअरों से मु​क्ति दिलाओ डीएम साब, सालभर की मेहनत को कर रहे बर्बाद–

by | Aug 14, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

जंगली सुअरों को भगाने के लिए रातभर खेतों में थाली और कनस्तर बजा रही महिलाएं, जिला​धिकारी से की सुअरों को खदेड़ने की मांग–

गोपेश्वर, 14 अगस्त 2025: निजमुला घाटी के गाड़ी गांव की महिलाओं ने जिला​धिकारी से मांग उठाई है कि जंगली सुअरों के आतंक से मु​क्ति दिलाई जाए। महिलाओं ने कहा कि शाम होते ही सुअर खेतों में आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। महिलाएं रात को खाना खाने के बाद थाली और कनस्तर बजाकर सुअरों को भगा रहे हैं। महिलाओं ने सुअरों को भगाने के लिए वन विभाग के गश्ती दल को तैनात करने की मांग उठाई है।

गाड़ी गांव के नेवा, ग्वाड़, धार, पलसारी, मल्ला कन्याली, तोली तोक आदि क्षेत्र में जंगली सुअर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सुअर खेतों में झंगोरा, मंडुवा, धान और दलहन की फसलें पकने के कगार पर हैं। लेकिन जंगली सुअर फसलों को बेरहमी से रौंद रहे हैं।

गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी, विसेश्वरी देवी, शिवी देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, ममता देवी, दर्शनी देवी, रंजना, उमा देवी, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुजान सिंह, नवीन सिंह, देवी सिंह आदि ने वन अधिकारियों को बताया कि वे रात को खाना खाने के बाद सुअरों को भगाने के लिए खेतों में जा रहे हैं।

कनस्तर और थाली बजाकर सुअरों को भगा रहे हैं। इस संबंध में बदरीनाथ वन प्रभाग के उपवन संरक्षक सर्वेश दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान के शिकायती पत्र पर जंगली सुअरों को मारने की अनुमति दी जा रही है। सुअरों को लाइसेंसी बंदूक से मारा जा सकता है। जिस भी ग्राम पंचायत से शिकायती पत्र प्राप्त होता है तो उस गांव में जंगली सुअरों को मारने की अनुमति दे दी जाएगी।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!