जय हिंद: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिर्मठ में हुआ मातृश​क्ति का सम्मान–

by | Aug 15, 2025 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, ज्योतिर्मठ में उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती ने मातृश​क्ति को किया सम्मानित–

देहरादून/बदरीनाथ/केदारनाथ धाम, 15 अगस्त 2025: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से 79वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अमर सपूतों ने बलिदान दिये हमारा कर्तब्य है कि हम देश की उन्नति एवं विकास में भागीदार बने।

बीकेटीसीज्योर्तिमठ स्थित प्रधान कार्यालय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उन्होंने आजादी से पहले का समय देख चुके तथा अभी तक जीवित मातृ शक्ति में शामिल 15 वरिष्ठ महिला नागरिकों को सम्मानित किया।कहा कि बुजुर्ग मातृ शक्ति के पास आजादी से पहले तथा आजादी के बाद का लंबा अनुभव है महिला शक्ति हमारी प्रेरणा स्रोत है।

वरिष्ठ नागरिक बसंती देवी, शांति देवी, सुरमा देवी, सुंदरी रमा देवी, ज्ञानेश्वरी देवी, सत्येश्वरी देवी, रूक्मिणी देवी,रामेश्वरी देवी, जानकी देवी, नारायणी देवी, शिवी देवी,गीता देवी,जानकी खंडूड़ी, सत्येश्वरी सकलानी आदि को शाल , माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी,देवीप्रसाद तिवारी जेई विपिन कुमार सहित पुजारीगण एवं सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुरलंबगोडी ( रूद्रप्रयाग) में बीकेटीसी सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक सहित स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

बीकेटीसी केनाल रोड देहरादून कार्यालय में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मनोयोग से कार्य करने का संकल्प लेना है।

इस अवसर पर बीकेटीसी अधिकारी कर्मचारी क्रमश राकेश सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, कृति भट्ट ,डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट, दीपेंद्र रावत,अनिता बर्त्वाल, विनोद नौटियाल ऐकता मेहता, सविता रावत अर्पिता पुष्पवान , विक्रम वोरा धनवीर , अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, जेई गिरीश रावत,लेखाकार भूपेंद्र रावत, राजेंद्र सेमवाल जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, संदेश मेहता,अजय सती, विकास सनवाल सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी सदस्य डा. विनीत पोस्ती ने झंडारोहण किया।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान पुजारी बागेश लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रदीप सेमवाल, पांरेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहितगण, एसडीआरएफ,पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधि कार्यालय एवं यात्री विश्राम गृह चमोली में बीकेटीसी विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल ने झंडारोहण किया इस अवसर पर प्रबंधक अमित राणा, दिलबर रावत, कुलदीप बिष्ट, रानू परमार आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि मंदिर समिति के विद्यापीठ फार्मेसी में प्रधानाचार्य डा. हर्षवर्धन बेंजवाल सहित स़स्कृत विद्यालयों महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा यात्री विश्राम गृह देहरादून, ऋषिकेश, देवप्रयाग,टिहरी, पौड़ी, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, नंदप्रयाग, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, मंदिर समिति सदगुरु धाम आश्रम सेरा में प्रबंधको तथा मंदिर के पुजारी गणों ने ध्वजारोहण किया।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!