चमोली: आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली के लेटाल गांव में गर्भवती महिला का हुआ सुर​क्षित प्रसव–

by | Aug 25, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिला स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों की देखरेख में हुआ सुर​क्षित संस्थागत प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ–

थराली, 25 अगस्त 2025: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक की जांच स्थानीय चिकित्सालयों के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्मिकों के द्वारा पूर्ण मनोयोग से किया जा रहा है, साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच एवं देखभाल विशेष रूप से की जा रही है, थराली ब्लॉक की गर्भवती महिला

कविता देवी पत्नी भास्कर, ग्राम लेटाल, की प्रसव पीड़ा शुरू होने पर गांव की आशा कार्यकत्री सरिता ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जिस पर एएनएम चंद्रकला उपकेंद्र डाडरबगड़ जिनका घर भी आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया है। आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवीण, लेटाल गांव पहुंचे।

गांव से आपदा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों को पार करते हुए सात किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में गर्भवती महिला कविता देवी को लेकर आए, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के देखरेख में गर्भवती महिला का अथक प्रयास से सुरक्षित प्रसव द्वारा नवजात बच्चे का जन्म हुआ, प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। इसके अलाव आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में सभी गर्भवतियों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!