चमोली। उत्तराखंड के चीन सीमा क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की सूचना है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक 30 अगस्त को बाड़ाहोती से होते हुए करीब पांच किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। बार-बार चीन घुसपैठ कर उकसाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में भारतीय सेना की ओर से निर्मित कच्चे पुल को भी तहस-नहस कर दिया है। यहां क्षेत्र में होतीगाड नामक नदी बहती है। इससे पहले भी कई बार चीनी सैनिक बाड़ाहोती के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चुके हैं। एक बार चमोली प्रशासन की टीम बाड़ाहोती क्षेत्र में निरीक्षण के लिए गई थी, तो चीनी सैनिकों का प्रशासन की टीम से सामना हो गया था। कई बार चीनी सैनिक भारतीय चरवाहों को परेशान कर चुके हैं। बीते वर्ष जुलाई माह में भी चीनी सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी।
फिर बाड़ाहोती क्षेत्र में की चीन ने घुसपैठ, अपनी हरकतों से बाज नहींं आ रहा चीन–
by laxmi Purohit | Sep 28, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...
एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...
‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...
यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...
18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
