फिर बाड़ाहोती क्षेत्र में की चीन ने घुसपैठ, अपनी हरकतों से बाज नहींं आ रहा चीन–

by | Sep 28, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

चमोली। उत्तराखंड के चीन सीमा क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की सूचना है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक 30 अगस्त को बाड़ाहोती से होते हुए करीब पांच किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। बार-बार चीन घुसपैठ कर उकसाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में भारतीय सेना की ओर से निर्मित कच्चे पुल को भी तहस-नहस कर दिया है। ‌यहां क्षेत्र में होतीगाड नामक नदी बहती है। इससे पहले भी कई बार चीनी सैनिक बाड़ाहोती के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चुके हैं। एक बार चमोली प्रशासन की टीम बाड़ाहोती क्षेत्र में निरीक्षण के लिए गई थी, तो चीनी सैनिकों का प्रशासन की टीम से सामना हो गया था। कई बार चीनी सैनिक भारतीय चरवाहों को परेशान कर चुके हैं। बीते वर्ष जुलाई माह में भी चीनी सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी।  

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!