चमोली- सावन माह में भोलेनाथ के दर्शनों को उमड़े शिवभक्त, बेलपत्री और जल किया अर्पित–

by | Jul 16, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

गोपेश्वर। सावन माह के पहले दिन शिवालयों में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर, बटलेश्वर, सकलेश्वर, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ, बामनाथ, नागनाथ, बिरही में वीर भद्रेश्वर मंदिर के साथ ही विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्घि की कामना की। भक्तों ने शिवालयों में बेलपत्री के साथ ही जल अर्पित किया। सावन माह के पावन माह में प्रत्येक सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। पोखरी के बामनाथ में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा, वहीं बिरही के वीर भद्रेश्वर मंदिर में निजमूला घाटी के साथ ही पीपलकोटी, बिरही व आसपास के गांवों के भक्तगणों ने पूजा अर्चना की। कई श्रद्घालु तृतीय केदार तुंगनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ और पंचम केदार कल्पेश्वर धाम में भी पहुंचे। कई भक्तों ने उपवास भी रखा है। वहीं, मंदिरों में उमड़े भक्तों द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सामाजिक दूरी का भी कई मंदिरों में पालन नहीं किया गया। 

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!