गोपेश्वर। सावन माह के पहले दिन शिवालयों में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर, बटलेश्वर, सकलेश्वर, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ, बामनाथ, नागनाथ, बिरही में वीर भद्रेश्वर मंदिर के साथ ही विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्घि की कामना की। भक्तों ने शिवालयों में बेलपत्री के साथ ही जल अर्पित किया। सावन माह के पावन माह में प्रत्येक सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। पोखरी के बामनाथ में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा, वहीं बिरही के वीर भद्रेश्वर मंदिर में निजमूला घाटी के साथ ही पीपलकोटी, बिरही व आसपास के गांवों के भक्तगणों ने पूजा अर्चना की। कई श्रद्घालु तृतीय केदार तुंगनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ और पंचम केदार कल्पेश्वर धाम में भी पहुंचे। कई भक्तों ने उपवास भी रखा है। वहीं, मंदिरों में उमड़े भक्तों द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सामाजिक दूरी का भी कई मंदिरों में पालन नहीं किया गया।
चमोली- सावन माह में भोलेनाथ के दर्शनों को उमड़े शिवभक्त, बेलपत्री और जल किया अर्पित–
by laxmi Purohit | Jul 16, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...
यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
