उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने लिया यह महत्वपूर्ण फैसला, सड़क पर ‌जताई चिंता–

by | Sep 29, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

जोशीमठ। उर्गम घाटी कल्प क्षेत्र की जन समस्याओं के संबंध में बुधवार को उर्गम में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने हेलंग-उर्गम सड़क की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की। कहा गया कि ‌पिछले पांच सालों में इस सड़क पर कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं हुए हैं।कई जगहों पर सड़क के पुश्ते टूटे हुए हैं, कहीं सड़क दलदल और तालाब में तब्दील हो गई है। कहीं-कहीं पर सड़क धंस गई है, जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम करने और सुधारीकरण कार्य के लिए कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह सड़क पंच केदार-पंच बदरी की महत्वपूर्ण हिस्सा होने के बावजूद भी सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। उर्गम घाटी में वर्षभर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क की स्थिति देखकर लग रहा है कि कोई सुनने वाला नहीं है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि घाटी में लोगों को भूमि को बेचना नहीं चाहिए। यहां कई धनाड्य वर्ग भूमि खरीदने के लिए खड़े हैं। लोगों को अपनी भूमि बाहर के लोगों को नहीं बैचनी है। इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में प्रमुख क्षेत्र पंचायत जोशीमठ हरीश परमार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। घाटी के लोगों को जो भी मिला है वह संघर्ष की बदौलत मिल पाए। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर के सरकार के सामने अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से रखना चाहिए, तभी सरकार सुनेगी । उन्होंने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद कर रही है। राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय, जवाहरलाल नवोदय विद्यालय जिसमें गरीब लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। मौके पर कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को मालूम नहीं है कि यहां भी लोग रहते हैं। निरंतर सड़क खराब होती जा रही है। सड़क के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व पंचायत सरपंच वीरेंद्र नेगी ने कहा कि घाटी के लोगों को बाहर वालों को जमीन नहीं बेचनी चाहिए। प्रकाश चंद डिमरी ने कहा कि सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए सरकार को जिम्मेदार होना चाहिए। पूर्व प्रधान रघुवीर रावत ने कहा कि किलोमीटर 1 से 5 तक हेंलग उरगम मोटर मार्ग बहुत खराब है सड़क की मरम्मत के लिए सरकार को ठोस योजना बनानी चाहिए। कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सड़क के अलावा लोगों की मूलभूत सुविधाएं की आवश्यकता है। सरकार को विचार करना चाहिए लोगों को न्याय मिल सके। 5 वर्षों के दौरान सड़क पर मरम्मत के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया, जो चिंता का विषय है। विगत 10 वर्षों के अंतराल में सड़क आरटीओ पास नहीं हो पाई है। प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा सरकार से निरंतर पत्राचार करने के बाद भी सड़क पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। घाटी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। इस मौके पर विभिन्न गांव के महिला मंगल दल एवं युवक संगठनों ने भाग लिया सभा का संचालन उरगम की प्रधान मिकंल देवी ने किया। बैठक में पूर्व वन पंचायत सरपंच हर्ष चौहान, पंचायत सरपंच देवग्राम  प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, अवतार सिंह पंवार, भरकी के सुभाष रावत, भगवती प्रसाद, बन पंचायत सरपंच लक्ष्मण सिंह नेगी, अनूप चौहान, अभिजीत अ‌ादि ने विचार रखे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!