धर्म-कर्म: बदरीनाथ धाम के सदगुरु आश्रम में पितर तर्पण पूजन कार्यक्रम संपन्न, शुरू होगा नवरात्र पूजन–

by | Sep 21, 2025 | आस्था, चमोली, हरिद्वार | 0 comments

सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में शुरू होगा नवरात्र पूजन, सदगुरु स्वामी ​सिखाएंगे स्वर, कुंडलिनी और प्रेम साधना–

बदरीनाथ, 21 सितंबर 2025: दो दिनों तक सदगुरु आश्रम बदरीनाथ में आयोजित पितर तर्पण पूजन रविवार को संपन्न हो गया है। सदगुरु स्वामी कृष्णानंद के सानिध्य में बदरीनाथ धाम में दो दिनों तक पितर तर्पण पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदगुरु आश्रम में यज्ञ और हवन के पश्चात साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सदगुरु आश्रम में 22 सितंबर से नवरात्र पूजन शुरू होगा।

बदरीनाथ धाम के सदगुरु आश्रम में सोमवार को नवरात्रि के अवसर पर वि​भिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें सदगुरु स्वामी द्वारा स्वर साधना, कुंडलिनी साधना और प्रेम साधना के बारे में सिखाएंगे। इस मौके पर साधू समाज के अध्यक्ष विनोद आनंद स्वामी, उपाध्यक्ष ऋ​षिआनंंद महाराज, आचार्य विशाल स्वामी, परमाचार्य आशा उपाध्याय समेत कई साधु-संत और आचार्यगण मौजूद रहे।

इधर, पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा रविवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने नारायणी शिला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़उमड़ी और माहौल धार्मिक भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नारायणी शिला और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!