चमोली: बदरीनाथ धाम परिसर से माणा पास एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता शुरू–

by | Sep 27, 2025 | खेल, चमोली, साहसिक खेल | 0 comments

माणा पास से देवताल तक आयोजित होगी प्रतियोगिता, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ–

बदरीनाथ, 27 सितंबर 2025: पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को देश की सबसे ऊंची सड़कों में से एक माणा पास में एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बदरीनाथ धाम से साइकिल प्रतियोगिता में शामिल हो रहे ​खिलाड़ी रवाना हुए। प्रतियोगिता में सेना, आईटीबीपी के साथ ही विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल हैं। शनिवार को खिलाड़ी माणा पास के लिए रवाना होंगे।

स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री को करना था, लेकिन मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं हो पाए। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

माणा पास में आयोजित की जा रही यह साइकिलिंग रैली इसको बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ी शनिवार को माणा पास के देवताल तक जाएंगे और वहां से वापस बदरीनाथ तक लौटेंगे। इसमें सेना, आईटीबीपी, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता माणा पास की जिस सड़क पर हो रही है वह देश की ऊंचाई वाली सड़कों में से एक है। प्रतिभागी बदरीनाथ से माणा पास तक एक तरफ की करीब 53 किमी दूरी तय करेंगे।

इस दौरान एसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, आयोजन समिति के सचिव अरविंद जियाला, संयुक्त सचिव विकेश, विमलेश पंवार, राजीव मेहता, सुशील पंवार आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!