चमोली: नंदा-सुनंदा महिला संगठन ने नंदानगर आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री–

by | Oct 10, 2025 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

आपदा राहत कोष में जिलाधिकारी के माध्यम से जमा करवाई 114043 की धनराशि, गोष्ठी कर आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आमजन को आगे आने का किया आह्वान–

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2025: जनपद में सामाजिक कार्यों का निर्वहन करने वाले समृद्ध नंदा-सुनंदा महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने जिले में आपदा से जूझ रहे नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित धुर्मा, मोख और सेरा गांव के पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। पीड़ितों को कंबल, गद्ददे, गर्म कपड़े और राशन किट वितरित किए गए।

इसके अलावा संगठन की ओर से 114043 की धनराशि का चेक भी जिलाधिकारी के माध्यम से आपदा राहत कोष में जमा किया गया। गोपेश्वर स्थित सर्वोदय केंद्र से राहत सामग्री रवाना करने से पूर्व आयोजित गोष्ठी में संगठन की संरक्षक सुशीला सेमवाल ने कहा कि नंदानगर के गांव आपदा से त्रस्त हैं। इस घड़ी में प्रभावितों को छोटी सी मदद भी किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

कहा कि हिमालय की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आपदा संभावित क्षेत्रों की वैज्ञानिक पहचान और मानचित्रण करने के साथ ही ठोस आपदा प्रबंधन रणनीति बनाना आवश्यक है। जिससे आपदा से पूर्व ही लोगों को सचेत कर जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिले का हर व्यक्ति आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि, हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी आगे आकर प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर शांति प्रसाद भट्ट, गीता बिष्ट, लक्ष्मी पंवार, विजया बिष्ट, हिम्मत सिंह पंवार, अजय कुमार, ऊषा फरस्वाण, चंद्रकला खंडूरी, सीपी सट्ट पर्यावरण विकास केंद्र के विनय सेमवाल, विजय गड़िया के साथ ही कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!