आगाज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नौ दिवसीय सहकारिता मेले का शुभारंभ–

by | Oct 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री ने कहा, समाज को जोड़ने का माध्यम है सहकारिता, महिला समूहों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए–

श्रीनगर, 13 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अति​थि श्रीनगर गढ़वाल में ​आवास विकास मैदान में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का माध्यम है। यह मेला सहकारिता की भावना को और प्रगाढ़ करेगा तथा महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को एक व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहकारिता भारत की संस्कृति और जीवन पद्धति का प्रतीक है। राज्य में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के तहत अभी तक 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है। 13 जनपदों की 5511 समितियाें में से 3838 समितियों के अ​​भिलेख राष्ट्रीय सहकारी पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाइन किए जा चुके हैं। गत वर्ष की तुलना में मंडुवा की खरीद में 5.50 रुपये प्रति किलो की वृद्धि के साथ 48.86 प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

नकल माफिया पर अंकुश लगाने नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और सौ से अ​धिक नकल माफिया को जेल भेजा गया है। हाल ही में हरिद्वार में उजागर नकल प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की और युवाओं की अपेक्षा के अनुरुप सीबीआई जांच की संस्तुति के साथ ही परीक्षा को भी निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान उन्होंने महिला समूहों को चार-चार व पांच-पांच लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए। उन्होंने लोगों को स्वदेशी उत्पादों को खरीदने का आह्वान भी किया। साथ ही गुच्छी मशरुम उत्पादन तकनीक के लिए नवीन पटवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, मेयर आरती भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
error: Content is protected !!