छापेमारी: चार साल बाद हुई रुद्रप्रयाग के मोनाल होटल में छापेमारी, जांच के लिए भेजे खाद्य पदार्थों के नमूने–

by | Oct 17, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments


सचिन इंटरनेशनल होटल में मिली एक्सपायरी डेट का लाल मिर्च पाउडर, सॉस, साबूदाना, कार्रवाई शुरू, कई होटलों में नहीं मिली सफाई–

रुद्रप्रयाग, 16 अक्टूबर 2025 राज्य वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के निर्देशन में जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित दवाएं-सुरक्षित जीवन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने रुद्रप्रयाग नगर और सुमेरपुर के होटलों का आक​स्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में होटलों में खाद्य पदार्थों में कई खामियां मिली। एक होटल में खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के मिले।

खाद्य सुरक्षा, सहायक आयुक्त मनोज सेमवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार तथा औषधि निरीक्षक अमित आजाद ने संयुक्त रुप से सुमेरपुर व नगर क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट में आकस्मिक निरीक्षण किया। सुमेरपुर में स्थित सचिन इंटरनेशनल होटल में चेकिंग के दौरान रसोई में खाद्य पदार्थों की जांच में सॉस, बेकिंग पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और साबूदाना एक्सपायरी तिथि का मिला।

जिस पर होटल स्वामी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थ्री स्टार के समान होटल मोनाल में ग्रेवी और चना दाल के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है। रुद्रप्रयाग बाजार में होटलों की सघन चेकिंग की गई। साफ-सफाई न मिलने पर होटल मालिकों को चेतावनी देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने होटल स्वामियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मिष्ठान प्रतिष्ठानों में मिठाईयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!