चमोली: निजमुला घाटी के गाड़ी गांव में भालू का आतंक, दस दिन के भीतर तीन मवे​शियों को मार डाला–

by | Oct 31, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

रात को सो नहीं पा रहे ग्रामीण, गौशालाओं को तोड़करमवे​शियों को अपना निवाला बना रहा भालू, आंखें मूंदकर सो रहा वन विभाग–

गोपेश्वर, 31 अक्टूबर 2025: निजमुला घाटी के गाड़ी गांव में भालू की दहशत कम नहीं हो रही है। यहां रात को भालू गौशालाओं को तोड़कर वहां बंधे मवे​शियों को बेरहमी से मार रहा है। ग्रामीण हैरान, परेशान हैं। पिछले दस दिनों के भीतर भालू गांव के दो तोकों में तीन मवे​शियों को मार चुका है। यह क्षेत्र बदरीनाथ वन प्रभाग के अधीन है।

​शिकायत करने पर भी वन विभाग के अ​धिकारी आंखें मूंदकर सो रहे हैं। गांव में वन विभाग की कोई हलचल नहीं है। जिससे भालू बैखोफ होकर मवे​शियों को मार रहा है। महिलाएं भालू की डर से अपने खेतों और जंगल में घास लेने भी नहीं जा पा रही हैं।

ताजा घटनाक्रम में बृहस्पतिवार रात को गाड़ी गांव के कांथलीतोक में हीरा सिंह गड़िया की गौशाला को तोड़कर भालू वहां बंधे बैल को मार दिया। शुक्रवार को सुबह तक भी बैल अधमरा था। इससे पूर्व गांव के नेवातोक में विक्रम सिंह, विरेंद्र सिंह की गौशालाओं को तोड़कर भालू वहां बंधी गाय और बैल को मार चुका है। जबकि गांव के तान सिंह की गौशाला को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग गांव में आकर मृत मवे​शियों का पंचनामा करने और पटाखा जलाने तक सीमित है। वे भालू की डर से रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। भालू को सुदूर जंगल में खदेड़ा जाए।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!