गोपेश्वर के पुलिस मैदान में ईगास बग्वाल पर भैलो महोत्सव हुआ आयोजित, जमकर खेला भैलो–

by | Nov 3, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

चमोली के जिला​धिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया महोत्सव का शुभारंभ–

गोपेश्वर। पुलिस मैदान गोपेश्वर में चमोली जिला प्रशासन की ओर से इगासबग्वाल का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया।

पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति संध्या का शुभारंभ गोपीनाथ संगीतशाल के कलाकारों ने इगास गीत और झुमैलो नृत्य के साथ किया। जिसके पश्चात मंच पर राजराजेश्वरी सहायता समूह, बालेश्वर स्वयं सहायता समूह एवं गोपीनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकगीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी राज्य का लोकपर्व उसकी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। उत्तराखंड का इगासबग्वाल लोकपर्व गढ़वाल की वीरता और शौर्य की याद दिलाता है। उन्होंने इस मौके पर सभी जनपदवासियों को इगास की बधाई भी दी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने इगासबग्वाल के इतिहास की जानकारी दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले दलों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसके बाद पुलिस मैदान में पारंपरिक ढोल और दमाऊं की ताल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानीय लोगों ने भेलो खेल का इगासबग्वाल मनाई।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह, जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी धीरेंद्रनाथ द्विवेदी के साथ ही चमोली जनपद की सांस्कृतिक संस्था की महिलाएं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!