चमोली: आरपार की लड़ाई के मूड़ में चमोली जनपद के सस्ता गल्ल विक्रेता, कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी–

by | Nov 3, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पोखरी में आंदोलनरत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को सौंपा मांगों का ज्ञापन–

गोपेश्वर/पोखरी, 02 नवंबर 2025: चमोली जनपद के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का ​निर्णय लिया है। विक्रेताओं ने अब आरपार की लड़ाई का एलान किया है। कहा कि लाभांस का भुगतान न होने से उन्हें आ​र्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यबहिष्कार कर दिया जाएगा।

अपनी विभिन्न मांगाें को लेकर जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता पिछले लंबे समय से आंदालनरत हैं। रविवार को पोखरी में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक आयोजित करने के बाद राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से भेंट की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो नवंबर माह में ही कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

सांसद महेन्द्र भट्ट ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष भक्तदर्शन बुटोला, सचिव देवी प्रसाद थपलियाल, संरक्षक एमएस बिष्ट, नीरज कंडारी, मीडिया प्रभाग सत्य सिंह नेगी, कुलदीप नेगी, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश नेगी, भीमराज सिंह, महामंत्री रमेश चंद्र डिमरी, युदवीर सिंह, रमेश राणा, रमेश रावत, मनोज भंडारी, देवेंद्र भंडारी, रमेश, प्रदीप नेगी, जीत सिंह, सतपाल रावत के साथ ही कई व्यापारी लोग मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!