चमोली: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा चमोली का जिला प्रशासन, 107 केंद्रों पर 9205 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा–

by | Nov 7, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू, सुचारु परीक्षा संपादित करने को आयोजित हुई बैठक–

गोपेश्वर, 06 नवंबर 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा तैयारियों को लेकर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चमोली में प्रस्तावित नए केंद्रों और सुचारु परीक्षा संपादित कराने को लेकर चर्चा की गई। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षाओं में 107 परीक्षा केंद्रों पर 9205 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुचारु और निर्बाध परीक्षा संचालन के लिए सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने जनपद में परिषदीय परीक्षाओं के लिए चयनित विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, बैठने व पानी की व्यवस्था के साथ ही शौचालय के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि जनपद में परिषदीय परिषदीय परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जनपद के कुल 9205 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे 10वीं की परीक्षा में 2485 बालक और 2340 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

जबकि 12वीं में 2154 बालक और 2226 बालिकाओं की ओर से परीक्षा में प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के 6 चयनित संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, शंकर सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!