पत्रकारों को किया सम्मानित, पैनखंड संघर्ष समिति ने जताया आभार–

by | Oct 2, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

जोशीमठ। पैनखंडा संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को जनपद के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी दौरान जनपद के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से खेल मैदान को उड्डयन विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था।। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने खेल मैदान की भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित करने के लिए कई दिनों तक आंदोलन किया। इस आंदोलन की मीडिया ने बेहतर कवरेज की। साथ ही आंदोलन को प्रमुखता से स्थान‌ दिया। इसका परिणाम यह रहा कि मजबूरन सरकार को भूमि हस्तांतरण का आदेश निरस्त कर मैदान को युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित किया गया। संघर्ष समिति ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का भी आभार जताया और उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर नगर पालिका के सभाषद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!