चमोली: जोशीमठ में भूधंसाव के बाद बढ़े भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य शुरू–

by | Nov 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भूमि पूजन के बाद शुरू हुए निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग नदी किनारे बनाएगा सुरक्षा दीवार, लैंड स्लाइड का करेगा ट्रीटमेंट–

जोशीमठ, 09 नवंबर 2025: जोशीमठ में भूधंसाव से बढ़े भूस्खलन और भूधंसाव के ट्रीटमेंट के लिए शनिवार को सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गए। सिंचाई विभाग की ओर से नगर के निचले क्षेत्र में सुरक्षा दीवार व अन्य कार्य किए जाएंगे।

नगर में विभिन्न तरह के सुरक्षात्मक कार्य होने हैं। शनिवार को सिंचाई विभाग ने भूमि पूजन के साथ सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें 80 करोड़ की लागत से मारवाड़ी पुल से विष्णप्रयाग तक अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षा दीवार लगायी जाएगी। साथ ही एक जगह पर स्लाइड जोन का भी ट्रीटमेंट किया जाना है।

2023 में नगर में भू धंसाव हुआ था। जिसके बाद नगर के निचले हिस्से में सुरक्षात्मक दीवार बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति के बाद अब यहां कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धीरज डिमरी ने बताया कि 613 मीटर की दीवार बनायी जानी है। लैंड स्लाइड का भी ट्रीटमेंट किया जाना है। 80 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा किया जाना है।

मूल निवास स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष और बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ हों, ताकि नगर को भविष्य में कोई खतरा न रहे। भूमि पूजन के दौरान देव पुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, समीर डिमरी, प्रकाश नेगी, सुभाष डिमरी, भगवती प्रसाद नंबूरी, अनिल सकलानी के साथ नगर क्षेत्र के स्थानीय और जनप्रतिनि​धि मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!