गैर इरादतन हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, यह था पूरा मामला–

by | Oct 3, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। थाना पुलिस ने जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत एटी नाले के पास वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले में तीन युवकों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि १५ सितंबर को एटी नाले के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें चालक सावन कम्दी पुत्र मोहन सिंह कम्दी निवासी ग्राम बड़ागांव थाना जोशीमठ की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर मृतक के पिता ने २५ सितंबर को जोशीमठ कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि १५ सितंबर को ढाक नाले के पास एक अन्य वाहन इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सावन कम्दी की मौत हो गई थी। अपने को निर्दोष साबित करने के लिए या मामले से बचने के लिए वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों ने शव को उठाकर सावन की पिकअप में डाल दिया और एटी नाले के पास गिरा दिया। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को मामले के आरोपी अमन कुमार (२८ साल) वर्मा पुत्र पन्ना लाल वर्मा निवासी कमला बाजार जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, आशीष भंडारी (३५ साल) पुत्र रघुनाथ भंडारी निवासी बड़ागांव थाना जोशीमठ और हरेंद्र भंडारी (३७ साल) पुत्र स्व. बुद्धि सिंह निवासी बड़ागांव थाना जोशीमठ को गिरफतार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जोशीमठ के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!