सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर हड़प लिए पैसे, वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी–

by | Nov 13, 2025 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुरसाड़ी जेल भेजा, एक व्य​क्ति की ​शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई–

ऊखीमठ, 13 नवंबर 2025: सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर पैसे हड़पने और पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच व धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

बता दें कि युद्धवीर पुष्पवाण निवासी किमाणा, जिला रुद्रप्रयाग हाल बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा थाना ऊखीमठ पर तहरीर दी गयी थी कि उनको व मुख्य पुजारी जी को उनके घर पर सोलर प्लॉट लगवाने के लिए एक व्यक्ति सागर नारायण तिवारी को अलग-अलग किश्तों में सात लाख रुपये दिये गये थे, परंतु उसके द्वारा न ही सोलर प्लॉट लगाया गया और उल्टा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच व धमकी देने लगा।

इनके स्तर से उक्त व्यक्ति को सारी धनराशि ऑनलाइन भेजी गयी थी। उक्त संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर थाना ऊखीमठ में 19 सितम्बर 2025 को मु.अ.सं.20/2025 धारा 318(4), 316(2), 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त द्वारा उपयोग में लाये जा रहे मोबाइल नम्बरों के आधार पर इसके वर्तमान निवास के पते गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

आरोपी सागर नारायण तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी फ्लैट नम्बर 3, ब्लॉक बी, चन्द्रानगर अपार्टमेंट, शिवपुर, तराना वाराणसी (उत्तर प्रदेश), हाल निवास गुरुग्राम हरियाणा का है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चोपता के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश चंद्र शाह, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, थाना ऊखीमठ, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, थाना ऊखीमठ और सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय की टीम शामिल रही।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!