चमोली: जिलाधिकारी ने गौचर मेले की पूर्व संध्या पर तैयारियों का लिया जायजा–

by | Nov 13, 2025 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले को लेकर तैयारियां पूरी, कल से आयोजित होगा मेला–

गौचर, 13 नवंबर 2025: 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की पूर्व संध्या पर मेलाध्यक्ष/ जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, यातायात, शौचालय एवं सांस्कृतिक मंच की व्यवस्थाओं को देखा।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौचर मेला प्रदेश की सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले आमजनमानस और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगण ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेले में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें औद्योगिक उत्पादों, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

साथ ही प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि गौचर मेला न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि यह गढ़वाल की लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता और अनुशासन का पालन करते हुए मेले को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता करें।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!