स्वरोजगार: दस दिनों तक चला मशरुम उत्पादन का प्र​शिक्षण, महिलाओं ने सीखे मशरुम उत्पादन के गुर–

by | Nov 13, 2025 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी की ओर से टाट गांव में आयोजित किया गया प्र​शिक्षण, 25 महिलाओं को दिया गया प्र​शिक्षण, पढ़ें कैसे उत्पादित होता है मशरुम–

रुद्रप्रयाग, 13 नवंबर 2025: जनपद की महिलाएं मशरुम उत्पादन में काफी रुचि दिखा रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक के आरसेटी की ओर से ग्राम पंचायत टाट में मशरुम उत्पादन पर दस दिन का प्र​शिक्षण दिया गया। इसमें 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया जैसे बीज की तैयारी, माध्यम (सब्सट्रेट) तैयार करना, तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण, रख-रखाव, पैकिंग, भंडारण तथा विपणन से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम में उद्यमिता विकास कार्यक्रम से संबंधित विषयों की जानकारी संस्थान के प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल द्वारा दी गयी। साथ ही मशरूम उत्पादन से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्रशिक्षिका मेघा रावत द्वारा प्रदान किया गया। संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों पहलुओं से मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित करवाया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार का भ्रमण किया गया जहां पर डाॅ. अंशुल द्वारा मशरूम युनिट भ्रमण के दौरान भारत में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं औषधीय मशरूम के बारे कई महत्वपूर्ण जानकारियां महिलाओं को दी वहीं डाॅ निवेदिता द्वारा मशरूम के मूल्य संवर्धन के बारे जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण का मूल्यांकन राष्ट्रीय श्रेष्ठ केंद्र बेंगलुरु की मूल्यांकन टीम द्वारा किया गया जिसमें सभी प्रतिभागी सफल रहें।

प्रशिक्षण के दौरान जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अनूप सिंह द्वारा महिलाओं को बैंकिंग वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गयी। समापन अवसर आरसेटी रुद्रप्रयाग के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं उन्होंने कहा कि कोई भी महिला यदि बड़े स्तर पर मशरूम यूनिट स्थापित करती है तो संस्थान विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें ऋण उपलब्ध कराने में उनकी हर संभव मदद करेंगा।

समापन अवसर खण्ड विकास अधिकारी डाॅ. विजय सिंह नेगी ने प्रतिभागियों से कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत वे स्वयं का मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करें। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन एक लाभप्रद एवं टिकाऊ व्यवसाय है, जो कम पूंजी में अधिक आमदनी का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय पर समूह के माध्यम से स्वरोजगार का कार्य करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की अनुदान वाली योजना है। जिसका फायदा उठाकर वह खुद को आत्मनिर्भर बना सकती है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हयात सिंह कंडारी, गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह रावत, आईपीआरपी, दिनेश्वरी देवी सहित प्रशिक्षण ले रही मीना, रेखा देवी, विसेश्वरी, अंजली, कुसुम देवी, कविता देवी, सुशीला देवी, दीप्ति देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, काजल, पल्लवी, रविना, सुलोचना देवी, प्रियंका देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, दिव्या, अमीषा, उमा देवी, पार्वती देवी आरती देवी, प्रीति देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!