लाजवाब: बदरीनाथ धाम में यूथ फॉर हिमालयस ने आयोजित किया पहाड़ी व्यंजनों का भंडारा–

by | Nov 18, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देश-विदेश के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाया भंडारे का लुत्फ, यात्रियों ने पहली बार किया पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद का अनुभव–

बदरीनाथ, 18 नवंबर 2025: बदरीनाथ धाम में पहली बार पहाड़ी व्यंजनों का भंडारा आयोजित किया गया। वह भी पूूरी तरह प्ला​स्टिक फ्री। यह भंडारा देवभूमि के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम परिसर में यूथ फारहिमालयस की ओर से लगाया गया। स्वयं सेवकों ने सैकड़ोंतीर्थयात्रियों को भंडारे का भोजन कराया।

धाम में बद्री-केदार नैवेद्य सेवा के तहत स्थानीय उत्पादों का भंडारा आयोजित किया। जिसमें देशभर से आए तीर्थयात्रियों को मंडुए की पूरी, झंगोरे की खीर,आलू की सब्जी समेत कई तरह के पहाड़ी व्यंजन परोसे। कई यात्रियों ने इस पहाड़ी स्वाद को पहली बार अनुभव किया। पूरे भंडारे को प्लास्टिक फ्री रखा गया।

श्रीबद्री-केदारनाथ मंदिर समिति के मार्गदर्शन और विजय पैलेस के सहयोग से यूथ फारहिमालयस की ओर से आयोजित भंडारे में स्वयंसेवकों ने सहयोग करते हुए तीर्थयात्रियों को सुध एवं पोषण युक्त गढ़वाली भोजन परोसा। कार्यक्रम के ऑपरेशनल हेड अभिषेक रावत ने कहा कि यह पहल केवल एक भंडारा नहीं, बल्कि देवभूमि के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व का आह्वान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केदारनाथ,गंगोत्री,यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब एवं अन्य हिमालयी धामों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कहा कि स्थानीय अनाजों का सम्मान बढ़े,धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा मिले,स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त हो और हिमालय को जोरो प्लास्टिक रखा जाए। इस उद्देश्य से यह भंडारा आयोजित किया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मार्गदर्शन में इस भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!