धार्मिक अनुष्ठान: त्यूंग गांव के तुंगेश्वर मंदिर में महायज्ञ, ​शिव महापुराण में 351 जलकलशों की निकली भव्य जलयात्रा–

by | Nov 18, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

पूर्णाहूति के लिए मंदिर में शुरू हुई व्यापक तैयारियां, सैकड़ों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, भोलेनाथ के लग रहे जयकारे–

ऊखीमठ, 18 नवंबर 2025: रुद्रप्रयाग जनपद के परकंडी क्षेत्र के त्यूंग गांव में ​स्थित प्राचीन तुंगेश्वर मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ और ​शिव महापुराण का आज भव्य रुप से समापन समारोह आयोजित होगा। पूर्णाहूति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहूति की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सोमवार को मंदिर में भव्य और दिव्य जलयात्रा का आयोजन हुआ। इसमें 351 जलकलशों की भव्य जलयात्रा का आयोजन किया गया। 18 नवंबर यानि आज महायज्ञ का समापन हो जाएगा। तुंगेश्वर महादेव मंदिर त्यूंग के स्वामी 108 भवानंद पुरी के मार्गनिर्देशन में यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। जलकलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए। पूरी त्यूंग घाटी उ​​थिंड गांव तक जय भोलेनाथ के जयकारे से गूंजायमान हो गई।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा सेमला गांव के समीप आकाश कामिनी नदी के तट पर पहुंची, जहां पूजा, अर्चना के बाद जल कलशों में भरा गया। भोलेनाथ के जयकारों के बीच कलश यात्रा मंदिर पहुंची और यहां कलशों का जल मंदिर में अर्पित किया गया।

व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य बृजमोहन सेमवाल ने शिव महापुराण में ब्रह्मा और विष्णु द्वारा शिव स्तुति एवं शिव लिंग की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जगमोहन रावत, उमाशंकर त्रिवेदी, सर्वेश सेमवाल, प्रेम सिंह राणा, गंगाराम सकलानी, चंद्रमोहन नेगी, सुंदर सिंह भंडारी, अनसूया रावत, चंद्रमोहन नेगी के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!