चमोली: भालू के चंगुल से छूटी महिला चट्टान के नीचे जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही रातभर–

by | Nov 20, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भालू ने महिला का चेहरा पूरी तरह जख्मी किया, इसलिए काले शाॅट से ढका गया है

भालू ने महिला के चेहरे को बुरी तरह किया जख्मी, खुले आसमान के नीचे पेड़ की आड़ में काटी रात–

गोपेश्वर, 20 नवंबर 2025: यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। रातभर चट्टान के नीचे एक पेड़ की आड़ में बैठी महिला की जिंदगी बच निकली। महिला को ढूंढने पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम को देख महिला की जान में जान आ गई। महिला की जिंदगी रातभर चट्टान के नीचे जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही। र​स्सियों के सहारे महिला के पास पहुंचे परिजनों व रेस्क्यू टीम ने उसे रास्ते तक पहुंचाया। यहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसे हायर सेंटर एम्स ऋ​षिकेश भेज दिया गया है। मामला पोखरी विकास खंड के पाव गांव का है।

गांव की 45 साल की रामेश्वरी देवी 19 नवंबर, बुधवार को घास लेने समीप के जंगल में गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने महिला की तलाश की। भालू के हमले की आशंक पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया। ग्रामीणों को महिला की दरांती, रस्सी और परांदा एक जगह पड़ा मिला, और कुछ खून के धब्बे भी दिखे, जिससे भालू के हमले की आशंका पक्की हो गई थी।

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों, वन विभाग और पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। महिला जंगल में एक बरसाती गदेरे के किनारे चट्टानी भाग में एक पेड़ की आड़ में पड़ी मिली। भालू ने महिला के चेहरे को बुरी तरह जख्मी किया हुआ है। रेस्क्यू टीम ने रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद महिला को वहां से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया।

चिकित्सकों ने बताया कि महिला के चेहरे पर भालू ने गहरे घाव किए हुए हैं। इसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत, वन दरोगाआंनद सिंह, वन आरक्षी दिनेश राणा, उमेद सिंह, विनोद सिंह, अमित भंडारी, एसआई दलवीर नेगी, दीपक भंडारी, यशवंत सिंह, करण सिंह सहित अन्य वन कर्मी, पुलिस और ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!