चमोली: सुनहरी यादों के साथ गौचर में 73वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला हुआ संपन्न–

by | Nov 20, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया मेले का समापन, विधायक ने मेले को बताया एतिहासिक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए–

गौचर (चमोली), 20 नवंबर 2025: गौचर में सुनहरी यादों के साथ 73वां राज्यस्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला संपन्न होे गया है। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मेले का वि​धिवतरुप से समापन किया। इस दौरान सांस्कृतिक, खेल व अन्य प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया गया। मेले के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि ऐसे मेले हमारी कृषि, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने गौचर मेले को ऐतिहासिक बताते हुए इसके स्वरूप में और निखार लाने की आवश्यकता पर बल दिया। समापन अवसर पर गिरीश भारती एवं टीम नंदानगर द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ ने मेले के सफल संचालन पर सभी विभागों, शिक्षकों, समाजसेवियों, राजस्व व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभागों, दुकानों, स्टॉलों तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन फर्स्वाण और इन्दर आर्य के नाम रही, जिनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक उत्साहपूर्वक झूमते रहे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश एवं जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट द्वारा किया गया।

Latest News

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
error: Content is protected !!