उपचुनाव: रुद्रप्रयाग के जखोली की बजीरा सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार की शानदार जीत–

by | Nov 22, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

उपचुनाव में नीता बुटोला ने कांग्रेस की नीलम बुटोला को बड़े अंतर से हराया, जिला पंचायत में भाजपा को मिला बहुमत–

रुद्रप्रयाग, 22 नवंबर 2025: त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में जखोली विकासखंड के अंतर्गत बजीरा न्याय पंचायत वार्ड संख्या आठ की रिक्त जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार नीता बुटोला ने शानदार जीत हासिल की है। यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य की आकस्मिक मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भाजपा समर्थित नीता बुटोला का सीधा मुकाबला कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नीलम बुटोला से था।

भाजपा की नीता बुटोला ने कांग्रेस सम​र्थित प्रत्याशी नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। नीता बुटोला को कुल 2532 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को मात्र 1421 मतों से ही संतोष करना पड़ा। यह जीत नीता बुटोला के लिए विशेष है, क्योंकि इससे पहले वह त्रिस्तरीय चुनाव में हार का सामना कर चुकी थीं।

इस सीट पर जीत से पार्टी को बड़ी राहत मिली है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को नौ-नौ मत बराबर मिले थे। मतों की बराबरी के बाद नीली और काली पेन से मतदान होने को लेकर यह मामला सुर्खियों में रहा था। बजीरा वार्ड की यह जीत अब जिला पंचायत के भीतर भाजपा को निर्णायक बढ़त और स्पष्ट बहुमत प्रदान करती है। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। जीती प्रत्याीशी नीता बुटोला ने इसे जनता की जीत बताया।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!