हादसा: गंगा में स्नान करते समय एक युवक लापता, एक को बचाया गया–

by | Nov 23, 2025 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

लक्ष्मण झूल क्षेत्र में दिल्ली नोएडा से ऋ​षिकेश घूमने आए थे तीन दोस्त, गंगा में नहाते वक्त एक डूबा, एक को बचाया–

ऋ​षिकेश, 23 नवंबर 2025: ऋ​षिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते वक्त एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। एक युवक को मौके पर पहुंचे राफ्ट गाइड ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि ​दिल्ली नोएडा से तीन दोस्त घूमने ऋ​षिकेश पहुंचे थे।

रविवार को दोपहर में वे गंगा में नहाने पहुंचे। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के डीएम कैंप कार्यालय के समीप गोवा बीच पर नहाते वक्त एक युवक अचानक लापता हो गया। जबकि एक युवक को गंगा की तेज बहाव में बहने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

लापता युवक की खोजबीन शुरू की गई। एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्रसजवाण ने बताया कि लापता युवक की पहचान पिंटू शर्मा, 24 वर्ष, पुत्र विजयपाल शर्मा, निवासी सोरखा, सेक्टर–115 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक अक्षय, 18 साल, पुत्र नंदराम सिंह, निवासी सेक्टर–35 नोएडा और अभिषेक शर्मा, उम्र 18 साल पुत्र राकेश शर्मा बताए गए हैं।

एसडीआरकी टीम की ओर से देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। युवक के लापता होने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!