चमाेली: जंगल में भड़क उठी आग, फायर सर्विस की टीम ने आग बुझाने का किया प्रयास–

by | Nov 23, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंची जंगल की आग, वन विभाग की टीम भी पहुंची, शादी में पटाखे जलाने के बाद भड़की जंगल की आग–

गोपेश्वर, 23 नवंबर 2025: ​घिंघराणसड़क पर रविवार को दोपहर बाद चीड़ के जंगल में आग भड़क गई। वन विभाग की टीम के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर आग बुझाने पहुंची। आग बुझाने के देर शाम तक प्रयास हुए, लेकिन आज सुदूर जंगलों में पहुंच गई थी।

रविवार को फायर यूनिट गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि गोपेश्वर–घिंघराण मोटर मार्ग पर ब्रहमसैण के समीप जंगलों में आग तेजी से फैल रही है, जिसके कारण आसपास की वन संपदा तथा स्थानीय आबादी को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम तत्काल मय फायर टेण्डर व आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुँची और आग पर नियंत्रण करने के लिए प्रयास शुरू किए।

घटना स्थल पर सूखी घास और पत्तियों के कारण आग अत्यंत तीव्र गति से फैलती रही, जिसके चलते स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई। फायर सर्विस टीम ने साहस, धैर्य और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए लगातार कई घंटे तक अथक प्रयासों के बाद आंशिक रूप से आग को नियंत्रित किया गया। विषम परिस्थितियों, सड़क मार्ग से दूरी, दुर्गम पहाड़ी भू-भाग तथा खड़ी चट्टान होने के कारण आग पर पूर्ण नियंत्रण पाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसके पश्चात मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आगे की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी है, ताकि शेष क्षेत्र में फैलती आग को पूर्णत: रोका जा सके।

यदि समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता, तो आग आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुँचकर गंभीर नुकसान पहुँचा सकती थी। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका। बताया जा रहा है कि ब्रह्मसैंण में शादी समारोह का आयोजन था। यहां पहुंचे बरातियों ने पटाखे जलाए, जिसके बाद आग जंगल में फैल गई। देखते ही देखते जंगल स्वाह हो गया।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!